Hello All,
Our workshop on “National Climate Change” has been successfully done by Prem Youth Foundation.
*पर्यावरण से छेड़छार मानव सभ्यता के लिए खतरा की घंटी–कुलपति* पटना:-विश्व युवक केन्द्र, दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जलवायु परिवर्तन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन श्री कृष्ण विज्ञान केन्द्र पटना के सभागार में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राशबिहारी प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2050 तक मालदीव समेत पचासों शहर विश्व के मानचित्र से गायब हो जायेगा। पर्यावरण से छेरछार मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है। प्रतिदिन हजारों एकड़ भूमि में निर्माण कार्य चल रहा है। भूमि का क्षरण हो रहा है, प्रत्येक वर्ष एक ऑस्ट्रेलिया हम भारत में पैदा कर देते हैं, जनसंख्या वृद्धि का सबसे बुरा प्रभाव पर्यावरण पर ही होता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक पौधा लगाएं तथा उसका संरक्षण करें। वही मौके पर उपस्थित बिहार विधानसभा के सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार जल जीवन हरियाली को लेकर गंभीर प्रयास कर रहा है। इस वर्ष एक करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा किनारे के गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेमजी ने बताया कि बिहार में फाउंडेशन एक लाख पर्यावरण मित्र बनाएगा, जो लोगों को पर्यावरण और हम के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में सुबे से पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राहुल कुमार, पटना, केशव कुणाल, समस्तीपुर, चांदनी कुमारी, प्रेरणा विजय, अमृतराज, अभिषेक कुमार, प्रकाश कुमार, सुल्ताना प्रवीण, अनुष्का कुमारी को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में राज्यभर से स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करने वालों में अमिताभ, विधायक रणविजय सिंह, दीपक कुमार, बालमुकुंद पत्रकार, ने अपना विचार प्रकट किया।